Sunday, September 20Ujala LIve News
Shadow

राजनीति

राहुल गाँधी के मणिपुर दौरे ने फिर साबित किया कि सिर्फ़ वही देश को अखण्ड रख सकते हैं- शाहनवाज़ आलम

राहुल गाँधी के मणिपुर दौरे ने फिर साबित किया कि सिर्फ़ वही देश को अखण्ड रख सकते हैं- शाहनवाज़ आलम

राजनीति
राहुल गाँधी के मणिपुर दौरे ने फिर साबित किया कि सिर्फ़ वही देश को अखण्ड रख सकते हैं- शाहनवाज़ आलम मणिपुर की हिंसा के लिए आरएसएस ज़िम्मेदार लखनऊ, 2 जुलाई 2023। मणिपुर को भाजपा और आरएसएस की विभाजनकारी राजनीति ने हिंसा की आग में झोंका है। वो इस हिंसा की आड़ में पूरे पूर्वोत्तर में आदिवासी बनाम हिंदू का ध्रुविकरण करना चाहती है। इस खेल में न्यायपालिका का एक हिस्सा भी शामिल है। राहुल गाँधी के जाने के बाद वहाँ शांति स्थापित हो रही है। ये बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 103 वीं कड़ी में कहीं। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मैतेयी समुदाय मणिपुर में 60 प्रतिशत से ज़्यादा है। 60 सीटों वाली विधानसभा में 40 सदस्य मैतेयी समुदाय से ही आते हैं। नौकरियों में भी उन्हीं की हिस्सेदारी ज़्यादा है क्योंकि वो सामाजिक और आर्थिक तौर पर मजबूत ...
दिन-प्रतिदिन भाजपा से अल्पसंख्यक को जोड़ने में लगे हैं सरदार पतविंदर सिंह

दिन-प्रतिदिन भाजपा से अल्पसंख्यक को जोड़ने में लगे हैं सरदार पतविंदर सिंह

राजनीति
दिन-प्रतिदिन भाजपा से अल्पसंख्यक को जोड़ने में लगे हैं सरदार पतविंदर सिंह नैनी प्रयागराज/भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि सिख समाज मे राजनीतिक जागरूकता की कमी है हम चाहते हैं कि प्रदेश का सिख भाजपा से जुड़कर योगी-मोदी के हाथों को मजबूत करें समाज को राजनीतिक,प्रशासनिक और न्यायिक पद में अधिक से अधिक लोगों बैठे, इसके लिए सरदार पतविंदर सिंह समाज को विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा केंद्र-प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बता कर जागरूक कर रहे हैl सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि व्यक्ति से समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए समाज और राष्ट्र के प्रति भी जिम्मेदारी होती है अगर इसका निर्वाह नहीं किया जाए तो उन्नत,सुसंस्कृत एवं आदर्श समाज या देश की कल्पना संभव नहीं है एक अच्छे समाज...
कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना उदादेवी की जयंती

कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना उदादेवी की जयंती

राजनीति
कांग्रेसियों ने मनाई वीरांगना उदादेवी की जयंती प्रयागराज: वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती जनपद में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। शुक्रवार को तेलियारगंज स्थित बाज़ार में जिला कांग्रेस कमेटी गंगापार के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गंगापार कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की वीरांगना ऊदा देवी पासी एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। जिन्होंने 1857 की लड़ाई में भारतीय सिपाहियों के साथ साहस का परिचय दिया था। छठवें नवाब वाजिद अली शाह के महिला दस्ते की सदस्य रहीं। जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा की भारतीय सिपाहियों के शरण स्थल सिकंदरबाग़ पर ब्रिटिश सैनिकों ने चढ़ाई कर दी। ब्रिटिश सैनिकों से बदला लेने के लिए ऊदा देवी ने अदम्य साहस दिखाया था। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, जितेश मिश...
कोंग्रेस का जातीय जनगणना कराओ महासम्मेलन

कोंग्रेस का जातीय जनगणना कराओ महासम्मेलन

राजनीति
कोंग्रेस का जातीय जनगणना कराओ महासम्मेलन प्रयागराज: विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने मोदी सरकार और भाजपा को घेरने के लिए अब जाति जनगणना को मुद्दा बनाया है। यूपी में जातीय जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस के महासम्मेलन की शुरुआत आलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान के हाल में हो रही है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं व पिछड़ी जाति को साथ लेकर सम्मेलन करने की घोषणा पूर्व में किया था। जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गंगापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की सरकार जाति गणना कराने से खुद पीछे हट रही है। ऐसे में भाजपा सरकार जातीय गणना कराने में क्यों हिचकिचा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा साजिश के तहत ओबीसी आरक्षण छीनने की लड़ाई कांग्रेस निरंतर लड़ती रही है। आरोप लगाते हु...
प्रधानमंत्री ने बताई बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ताकतः नन्दी

प्रधानमंत्री ने बताई बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ताकतः नन्दी

राजनीति
प्रधानमंत्री ने बताई बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ताकतः नन्दी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम कर्मठ कार्यकर्ताओं के उत्साह को उर्जा प्रदान करेगाः नन्दी,देश की तरक्की और राष्ट्रनिर्माण में एक-एक कार्यकर्ता की आहुति समाहित हैः नन्दी,मंत्री नन्दी ने साधोगंज मण्डी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का जन संवाद,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज मंडल के बूथ संख्या 29 साधोगंज मण्डी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मेरा बूथ, सबसे मजबूत जनसंवाद को सुना। इस दौरान मंत्री नन्दी ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन और लाखों कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को ऊर्जादायक बताया। मंत्री नन्दी ने कहा माननीय प्रधानमंत्री  ने तुष्टिकरण की राजनीति से इतर, जनता की सेवा करते...
देश की आजादी का महामंत्र है वंदे मातरम -डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़

देश की आजादी का महामंत्र है वंदे मातरम -डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़

राजनीति
देश की आजादी का महामंत्र है वंदे मातरम -डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ वन्दे मातरम गीत भारत का साक्षात दर्शन है -केशरी देवी पटेल, राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के 185 वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन समिति के द्वारा जिला पंचायत सभागार में सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौड़ ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम गीत की रचना करके स्वतंत्र भारत के आंदोलन में देश भक्ति की प्राण वायु फूंक दिया और कहा कि देश की आजादी का महामंत्र है वंदे मातरम जिसे गाकर क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व झोंक दिया इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि वंदे मातरम गीत वास्तव में भारत का साक्षात दर्शन कराती है उन्होंने...
देश की एकता अखंडता के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हो गए – स्वतंत्र देव सिंह

देश की एकता अखंडता के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हो गए – स्वतंत्र देव सिंह

राजनीति
देश की एकता अखंडता के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान हो गए - स्वतंत्र देव सिंह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा स्वतंत्र देश के प्रथम क्रांतिकारी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 70 वां बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया गया इस दौरान उत्तर प्रदेश की जल शक्ति कैबिनेट मंत्री मा. स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ संख्या 24 बंधन गेस्ट हाउस बमरौली प्रयागराज में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्ति और देश की एकता अखंडता के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया उन्होंने भारत का सिरमौर कश्मीर को बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की सत्ता को ठ...
जनता का गठबंधन मोदी के साथ है,बिहार से और यू पी 80 सीटें हम जीतेंगे – शहनवाज हुसैन

जनता का गठबंधन मोदी के साथ है,बिहार से और यू पी 80 सीटें हम जीतेंगे – शहनवाज हुसैन

राजनीति
जनता का गठबंधन मोदी के साथ है,बिहार से और यू पी 80 सीटें हम जीतेंगे - शहनवाज हुसैन लोकसभा के चुनाव में मां सीता की धरती बिहार से और प्रभु राम जी की धरती यूपी से विरोधी जमानत नहीं बचा पाएंगे - शहनवाज हुसैन,मोदी जी के नेतृत्व जब कमल खिलता है तो धारा 370 हटता है राम मंदिर का निर्माण होता है - स्वतंत्र देव सिंह, भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय क्षेत्र की मोदी सरकार की 9 साल बेमिसाल कार्यकाल को लेकर सोरांव विधानसभा की संघनगंज क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नौ वर्ष गरीब कल्याण के लिए रहा है और भारत का विश्व में डंका का बज रहा है उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी जी के आगे सारी दुनिया की बड़े-बड़े नेता झुक रहे हैं आगे उन्होंने कहा कि जिसे जनता ने जीरो बना दिया वो लोग बिहार में इकट्ठा हो रहा है और उनका...
अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है तो विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजाने जा रहा है:नन्दी

अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है तो विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजाने जा रहा है:नन्दी

राजनीति
अमेरिका में भारत की साख का डंका बज रहा है तो विपक्ष पटना में बेसुरी ढपली बजाने जा रहा है:नन्दी नरेन्द्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का विजन विपक्ष पर पड़ेगा भारी,पटना में आयोजित होने जा रही विपक्ष की बैठक पर मंत्री नन्दी ने किया कटाक्ष,बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की बैठक के लिए जहां अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती के साथ ही अन्य नेताओं का जहां बिहार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है वहीं विपक्ष की इस बैठक के पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने विपक्ष की इस बैठक पर जबरदस्त कटाक्ष किया है। मंत्री नन्दी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साँप-नेवले, बिल्ली-दूध, आग-पानी को आपस में गले मिलते देखना है तो कल पटना की ओर देखिये। जहां सभी विपक्ष के नेता पार्टी और परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए सभी मूल्यों ए...
कांग्रेस ने शुरू की चाय की दुकान पर संविधान पर चर्चा

कांग्रेस ने शुरू की चाय की दुकान पर संविधान पर चर्चा

राजनीति
कांग्रेस ने शुरू की चाय की दुकान पर संविधान पर चर्चा कांग्रेस पार्टी 2024 की तैयारी में पूरी तरह उतर चुकी है, इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस ने चाय की दुकान पर संविधान पर चर्चा कर दलित मुस्लिम मतदाताओं को साधते हुये 15 जून 2023 से 25 जून 2023 तक एक अनोखा अभयान शुरू किया जिसमें बाबा भीमराव अम्बेडकर के बनाये कानून पर चर्चा की गई। यमुना पार कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मोहम्मद इमरान ने अहम भूमिका अदा की, प्रदेश उपाध्यक्ष मिसबहुल हक, कांग्रेस नेता तारिक नियाज़ी के मागदर्शन में सफल अभियान जारी हैं। मोहम्मद इमरान ने बताया चाय पर चर्चा इस अभियान पर जनता का व खास कर दलित मुस्लिम का अपार समर्थन मिल रहा हैं। यहां अभियान प्रयागराज के यमुना पार पूरी तरह सफल रहा।...