सौंदर्य प्रसाधनों पर “पिंक लूट” रोकने के लिए महिलाएं बिल लेना करें अनिवार्य — कृष्णा बहल
सौंदर्य प्रसाधनों पर “पिंक लूट” रोकने के लिए महिलाएं बिल लेना करें अनिवार्य — कृष्णा बहल
डिजिटल पेमेंट से बचकर कर चोरी कर रहे कुछ दुकानदार, सरकार को हो रहा भारी राजस्व नुकसान — अखिल भारतीय युवा खत्री समाज की अपील
प्रयागराज।
महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन संबंधी उत्पादों की खरीदारी में हो रही अनियमितताओं एवं तथाकथित “पिंक लूट” को लेकर अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) दिल्ली ने महिलाओं एवं युवतियों से जागरूक उपभोक्ता बनने की अपील की है।
समाचार पत्र के विशेष संवाददाता से वार्ता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा बहल ने बताया कि वर्तमान में कई दुकानदार सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की बिक्री के दौरान UPI एवं Paytm जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों से भुगतान लेने से बचते हैं तथा ग्राहकों को बिल देने से भी मना कर देते हैं। इसके पीछे उत्पादों की अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) और वास्तविक खरीद मूल...









