किन्नर अखाड़ा के कैंप में लगी आग,तीन लोग झुलसे
प्रयागराज अपडेट
माघ मेले में आग का कहर
तीन लोग हुए घायल
माघ मेले में लगी आग
किन्नर अखाड़ा के कैंप में लगी आग
तीन लोग हुए घायल
इलाज के लिए स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया
इटली से माघ मेला में आए 11 पर्यटकों के समूह ने कहा - "थैंक यू यूपी पुलिस"
इटली के विभिन्न स्थानों से भारत भ्रमण पर आए 11 पर्यटकों के समूह ने माघ मेला के आयोजन के बारे में बहुत कुछ सुना था।
आज मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर वह प्रातःकाल में ही माघ मेला क्षेत्र में भ्रमण एवं स्नान करने जनपद प्रयागराज आए।
सुरक्षित संगम स्नान के बाद उनके द्वारा कहा गया कि माघ मेला का पर्व अद्भुत है,ऐसा उन्होंने इससे पहले कभी नहीं देखा था। तीर्थराज प्रयागराज में उन्हें अद्भुत आलौकिक अनुभूति हुई।इतनी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के साथ उनके समूह को संगम तट पर सुगम एवं सुरक्षित स्नान कराने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधन की सराहना की और उनके द्वारा यूपी पुलिस को धन्यवाद कहा गया.
...
श्रीराम कथा सुनकर झूम उठे श्रद्धालु,कोल्हू नाथ खालसा में रामकथा का आयोजन
प्रयागराज माघ मेले में कोल्हू नाथ खालसा में श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। रामकथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है रामकथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन हो रहा हैश्री राम कथा सुनाते मानस मधुकर कौशल किशोर महाराज ने कहा की कि भगवान श्री राम जी इस धरा धाम पर धर्म की स्थापना करने के लिए अवतरित हुए भगवान सच्चिदानंद रूप है जो जीवन में सत्य को धारण कर लेता है उसके जीवन में सतचित आनंद स्वरूप समझ में आ जाता है।
मानस मधुकर कौशल किशोर महाराज ने अपने आशीर्वचनों से गंगा स्नान तथा तीर्थ निवास करने की महिमा और संपूर्ण विधि से सभी श्रोतागणों का ज्ञानार्जन किया l खालसा में हजारों की संख्या में श्रोता विराजमान होकर भगवान की कथा का आनंद ले रहे हैं विमल सिंह रजनीश सिंह लोग कथा में मौजूद रहे,...
माघ मेले में पूज्य दद्दा जी के शिविर में बन रहे असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण संकल्प में संगम की रेती पर पहुंचे फिल्मी सितारे राजपाल यादव
संगम उनकी साँसो में हैँ, दिल कि धड़कनो में प्रयागराज संगम बसता हैँ- राज पाल यादव
मोक्षदायिनी मां गंगा जमुना अदृश्य सरस्वती के तट पर संगम में डुबकी लगाते हैं- राज पाल यादव
तीर्थ राज प्रयाग में चल रहे माघमेला क्षेत्र में गृहस्थ संत पूज्य बड़े भैया डॉ अनिल शास्त्री जी के सानिध्य में असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्य का आयोजन हर रोज़ संगम की रेती पर हो रहा है। धर्म और आस्था की नगरी प्रयागराज में वैसे तो पूरे वर्ष धार्मिक आयोजनों के अनुष्ठान का सिलसिला जारी रहता है लेकिन माघ मेले की बात करें तो संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु पूरे सात दिनों तक पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के शिविर में बालू के कणों का पार्थिव शिवलिंग बनाकर...
प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या को देखते हुए एनडीआरफ की महिला बचाव कर्मी की तैनाती त्रिवेणी संगम पर की गई
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
माघ मेला महोत्सव प्रयागराज के संगम तट पर वर्षो से चली आ रही विगत वर्षों की भाती इस बार भी माघ मेला में भव्य आयोजन किया गया है इस माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी निष्ठा के साथ एनडीआरएफ के जवान प्रयागराज संगम तट पर विभिन्न घाटों पर तैनात किए गए हैं पिछले वर्ष की भांति श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए इस बार भी
एनडीआरएफ की दो टीमें वीआईपी घाट, संगम घाट,अरैल् घाट तथा रामघाट आदि और नजदीक घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में गंगा , यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर तैनात हैं खासकर एनडीआरएफ की महिला बचाव बचाव कर्मी की तैनाती संगम मध्य में में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए की गई है
इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ की मेडिकल टीम वीआई...
सात दिवसीय दक्षिण भारत की धर्मयात्रा सम्पन्न माघमेला प्रयागराज पहुचे शंकराचार्य
त्रावणकोर राजपरिवार द्वारा जगद्गुरु अधोक्षजानंद देवतीर्थ का जोरदार स्वागत,
हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री ने किया अगवानी,
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे साथ।
द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं 52 शक्तिपीठ दर्शन के अंतर्गत अखंड भारत भ्रमण के क्रम में सात दिवसीय दक्षिण भारत यात्रा पर तिरवनंतपुरम पहुंचे पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ का भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने श्रीपद्मनाभ स्वामी मंदिर में वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना के साथ विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना किया। त्रावणकोर राजमहल परिसर में तीन दिवसीय श्रीचक्र पूजा का विशेष अनुष्ठान शंकराचार्य के पावन सान्निध्य में बाल मुरली नंबूदरी , एवं प्रमोद नंबूदरी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ।
...
विहिप की बैठक माघ मेले के कैंप में हुई संपन्न
विश्व हिंदू परिषद कैंप,संगम ,प्रयागराज में विमर्श टोली विश्व हिंदू परिषद ,काशी प्रांत के द्वारा एक बैठक संपन्न की गई जिसमे राष्ट्र को विघटित करने वाले शक्तियों के विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक की शुरुआत अनंत सिंह जेलियांग ,असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र विभाग सीएमपी डिग्री कॉलेज के द्वारा सभी सम्मानित गणों के स्वागत और परिचय के फलस्वरुप की गई । इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि केपी सिंह, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत , बतौर विशिष्ट अतिथि अशोक तिवारी ,केंद्रीय मंत्री संत संपर्क विश्व हिंदू परिषद, देवेश, संत संपर्क विश्व हिंदू परिषद,प्रयागराज उपस्थित रहे। केपी सिंह ने अपने उद्बोधन/संबोधन के द्वारा अवगत कराया कि कैसे भारत राष्ट्र को हिंदुत्व को विखंडित किया जा रहा है । कैसे सनातन धर्म को विलुप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिन ...
हमारे पूर्वजों की गौरव गाथा का लेख नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा- न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज। हमारे पूर्वजों की गौरव गाथा का यह शिलापट हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन करेगा। उक्त बातें इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने खुसरो बाग में 1857 की क्रांति के नायकों की याद में अंग्रेजी शिलापट का अनावरण करते हुए कहा।
चतुर्वेदी ने कहा कि भारत भाग्य विधाता द्वारा क्रांति के नायकों की कहानी और उनकी जानकारी एकत्र करने का जो कार्य किया जा रहा है, यह पहले ही किया जाना चाहिए। इस कार्य में मेरा जो भी सहयोग होगा मैं करने के लिए तैयार हूं।
पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने कहा कि विदेशी दमन तो करते ही थे, साथ ही लोगों में हीन भावना भी भरते थे, कि उनके नायक कमजोर हैं, उनका नेतृत्व कमजोर है। यह शिलालपट हमारे पूर्वजों की बहादुरी और नेत...
75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं - डॉ राजीव नारायण मिश्र
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज के संगम तट पर 75 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ‘रिजर्व पुलिस लाइन्स’ माघ मेला में पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS द्वारा गरिमामय ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया गया।
तत्पश्चात गरिमापूर्ण व भव्य राष्ट्रगान के बाद सलामी ली गई। इसके बाद समस्त अधिकारी/कर्मचारी के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक माघ मेला ने अखण्ड भारत के संविधान की शपथ ली। ‘रिजर्व पुलिस लाइन्स’ माघ मेला में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारी गण को सम्बोधित करते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी गण राष्ट्र और पुलिस विभाग के प्रति अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करें।
डॉ राजीव ...
संगम में बनाई गई श्री राम रंगोली,किया भजन कीर्तन
रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रभु श्री राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माघ मेला प्रयागराज का संगम तट हुआ राममय - चारों तरफ हुआ जय श्री राम। कलाकारों द्वारा रंगोली से उकेरे गए राम मंदिर के प्रतिरूप की प्रशंसा वहां उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने की तथा आयोजित भजन संध्या में भाग लिया ।
पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ राजीव नारायण मिश्र ने प्रभु श्री राम की आरती की। बड़ी संख्या में राम भक्तों एवं पुलिसकर्मियों ने दीपक प्रज्वलित किया किया तथा इस उत्सव में प्रतिभाग किया। उत्सव के अंत में उपस्थित सभी राम भक्तो को प्रसाद भी वितरण किया गया |...