आग़ाज़ फाउंडेशन ने मीलेट सुपर फूड ऑफ़ इंडिया विषयक संगोष्ठी की आयोजित
आग़ाज़ फाउंडेशन ने मीलेट सुपर फूड ऑफ़ इंडिया विषयक संगोष्ठी की आयोजित
आग़ाज़ फाउंडेशन की ओर से लाउदर रोड स्थति थियोसोफिकल सोसाइटी के आनंद बाल मंदिर में फूड फेस्टिवल के साथ सम्मान समारोह का तथा "मीलेट सुपर फूड ऑफ़ इंडिया "विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके पश्चात राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती रमा मोंट्रोज के निर्देशन में मिलेट पर आधारित एक विलुप्तप्राय गीत की प्रस्तुति दिया गया। हरमोनियम पर उनका साथ उदय चंद परदेसी जी ने दिया। कार्यक्रम में जिन लोगो का सम्मान किया गया उनमें ट्री ऑफ लाइफ की फाउंडर लिली भावना कॉलर, जैविक कृषि विशेषज्ञ अजय कुमार त्रिपाठी, आर्मी से सेवानिवृत एवं मिलेट कृषि दशरथ यादव एवं नवाबगंज से आए जैविक कृषि रामचंद्र पटेल शामिल रहे।
सेमिनार में उपस्थित मुख्य वक्ता एव...









