परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में महाशिवरात्रि के दिव्य अवसर पर रूद्राभिषेक का आयोेजन
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज में महाशिवरात्रि के दिव्य अवसर पर रूद्राभिषेक का आयोेजन
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दिव्य प्रेरणा से नवनिर्मित परमार्थ त्रिवेणी में अध्यात्म व संस्कृति का अद्भुत समन्वय
अरेल प्रयागराज स्वामी चिदानन्द सरस्वती की पावन प्रेरणा से नवनिर्मित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रूद्राभिषेक एवं विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर अध्यात्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के अद्भुत समन्वय का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा है। इसी पावन प्रांगण में स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में वेदमंत्रों की मंगलध्वनि के मध्य भगवान शिव का विधिवत पूजन, रूद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र जप सम्पन्न हुआ। ऋषिकुमारों ने श्रद्धापूर्वक 25,000 महामृत्युंजय मंत्र का जप ...









