Thursday, August 13Ujala LIve News
Shadow

आजादी के गुमनाम नायकों’ पर नगर के फिलेटलिस्ट एम. गुलरेज की डाक टिकट प्रदर्शनी

‘आजादी के गुमनाम नायकों’ पर नगर के फिलेटलिस्ट एम. गुलरेज की डाक टिकट प्रदर्शनी

हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश और जिला एप्रशासन, प्रयागराज द्वारा ‘आजादी के गुमनाम नायकों’ येपर नगर के प्रसिद्ध फिलेटलिस्ट एम. गुलरेज की डाक टिकट प्रदर्शनी लगायी गयी। इस प्रदर्शनी का उदघाटन क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, ने किया।
इस प्रदर्शनी में डाक विभाग द्वारा जारी आजादी के उन गुमनाम शहीदों के विशेष आवरणों को प्रदर्शित किया गया है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ निछावर कर दिया परंतु देश की जनता उनके बलिदान के बारे में बहुत कम जानती है।
इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के आजादी के गुमनाम नायकों में प्रयागराज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोलवी लियाकत अली, प्रतापगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी पंडित मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, जौनपुर के स्वतंत्रता सेनानी भगेलू राम यादव, शाहजहांपुर के शहीद ठाकुर रोशन सिंह, बलिया के चित्तू पांडेय और आजमगढ़ के राजा जयलाल सिंह पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरणों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा इस प्रदर्शनी में सम्पूर्ण भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को सम्मिलित किया गया है जिनमें असम, मणिपुर, मिजोरम, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, राजस्थान,गोवा, तेलंगाना,ओड़िसा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, केरल, झारखंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश आदि प्रदेशों के स्वतंत्रता सेनानी प्रमुख है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहां कि प्रसिद्ध फिलेटलिस्ट एम. गुलरेज़ की आज़ादी के गुमनाम नायकों पर लगायी गयी ये प्रदर्शनी हम सब को स्वतंत्रता संग्राम के उन शहीदों से परिचित कराती है, जो इतिहास के पन्नों में खो गये और जनता उनको कारनामों बहुत कम जानती है।
पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम आजादी के गुमनाम नायकों को याद कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *