शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा

शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भक्तगण सिर पर कलश धारण कर भगवान शिव के जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल हुए।
पूरे यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विभिन्न स्थानों पर बनाए गए आकर्षक तोरण द्वारों से पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा एवं पूज्य आचार्य संता नंद जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह ठंडे जल की व्यवस्था भी की गई।
कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति ने आयोजन को अत्यंत भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया।
मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त से 20 अगस्त तक नि:शुल्क प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 11:00 तक 11 000 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण रुद्राभिषेक का कार्यक्रम पूज्य आचार्य जी के सानिध्य में संपन्न होगा l
यात्रा में मुख्य रूप से कर्तव्य पथ ट्रस्ट के अध्यक्ष पार्षद नीरज गुप्ता राजेंद्र केसरवानी कुमार नारायण सुमित केसरवानी सतीश केसरवानीशैलेंद्र केसरवानी दिलीप केसरवानी पूर्व पार्षद रामबाबू केसरवानी सत्या जायसवाल विनोद सोनकर निखिल केसरवानी रंजीत केसरवानी जय श्री केसरवानी उर्मिला केसरवानी जय श्री जायसवाल रेनू केसरवानी साधना रुचि गुप्ता नीलिमा सहित भारी संख्या में भक्तों उपस्थित रहे l
