स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत प्रयागराज जंक्शन पर RPF, GRP एवं डॉग स्क्वाड द्वारा सघन सुरक्षा चेकिंग

आज दिनांक 13.08.2026 को आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दृष्टिगत प्रयागराज रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) एवं डॉग स्क्वाड, प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से सघन सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, यार्ड, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुट ओवर ब्रिज तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की गहनता से जांच की गई। डॉग स्क्वाड की सहायता से भी संदिग्ध स्थानों एवं वस्तुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध/लावारिस वस्तु नहीं मिली तथा सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
इसके अतिरिक्त स्टेशन पर कार्यरत अधिकृत वेंडरों, कुलियों एवं ऑटो चालकों के साथ सुरक्षा बैठक आयोजित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्हें निर्देशित किया गया कि स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस/संदिग्ध वस्तु अथवा अन्य सुरक्षा संबंधी गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल RPF अथवा GRP को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरंतर सतर्क निगरानी, सघन चेकिंग एवं समन्वित गश्त जारी रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु RPF एवं GRP द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
