Thursday, August 13Ujala LIve News
Shadow

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब लोगों के जेहन में अब भी ताजा है “करो या मरो” का नारा: केशव भारत माता की जय वन्देमातरम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

लोगों के जेहन में अब भी ताजा है “करो या मरो” का नारा: केशव

भारत माता की जय वन्देमातरम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

Screenshot

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने देश प्रेम की तस्वीर उकेर दी। हांथों में तिरंगा आजादी के लिए बलिदान व तिरंगा की आन बान शान के लिए बलिदान हुए भारत माता के वीर सपूतों की तस्वीरों के साथ यात्रा में शामिल लोग डीजे पर देश भक्ति गीतों पर व ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आये। भारत माता की जय वन्देमातरम के गगन भेदी उद्घोष से आकाश की तरंगें गुंजायमान हो उठीं। यात्रा में भूतपूर्व सैनिक, स्वयंसेवी संस्थाएं विभिन्न सामाजिक संगठनों स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं महिलाएं बुजुर्ग बच्चे व नौजवान शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंहदीपक पटेल, हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेन्द्र चौधरी, महापौर गणेश केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष चायल विधायक पूजा पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल तक लगभग 2 किमी तक रथ पर अपने हाथों में तिरंगा लेकर चले। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम देश के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवित रखने और युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह अवसर भारत के गौरवशाली अतीत और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह याद रखना चाहिए कि भारत ने किस तरह लंबे संघर्ष के बाद आजादी हासिल की.
उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है और युवा पीढ़ी के दिलों में स्वतंत्रता संग्राम की यादों को जीवित रखता है।
यह अवसर देश के गौरवशाली इतिहास और आजादी के लिए भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान को याद करने का है।युवाओं को संदेश देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को यह जरूर जानना और याद रखना चाहिए कि भारत ने अपनी स्वतंत्रता के लिए कितना कठिन संघर्ष किया था। अंग्रेजों भारत छोड़ो और करो या मरो के नारों की गूंज और भावनाएं हमें अपने दिलों में जिंदा रखनी होंगी। पीएम मोदी का आभार कि उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। डॉ शैलेश पांडेय ने संचालन किया। नीरज त्रिपाठी, कविता यादव त्रिपाठी, रणजीत सिंह शशि 0 आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, अनुज कुशवाहा, रमेश पासी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, राजेंद्र मिश्र, विनोद प्रजापति, वंदना सिंह, विजय श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, विपुल मित्तल, दिलीप चतुर्वेदी, आनंद जायसवाल, दीप

द्विवेदी, अजय सिंह, शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलुवालिया,पार्षद आशीष द्विवेदी, पार्षद दीपिका सिंह, बबलू रघुवंशी, किरन जायसवाल, आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने शिकाया की 14 अगस्त साइन कल 4:00 बजे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में संपन्न होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *