नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषयक स्लोगन/ पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, मद्य निषेध विभाग, एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्लोगन/ पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका शीर्षक नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत था। अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल ने छात्राओं को अंतर्द्वंद में हानिकारक तत्वों को हराने की प्रेरणा दी; साथ ही उन्हें पढ़ाई, ज्ञान, एवं अच्छे भविष्य का नशा करने की सलाह दी। मनोचिकिस्तक डॉ. राकेश पासवान ने छात्राओं को संबोधित किया एवं प्रश्नोत्तर के माध्यम से उन्हें नशे के प्रकार से अवगत किया तथा हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी दी। श्री हरीश जायसवाल ने नशे के कारणों में कुंठा, अनुकरण, एवम् मद्य की उपलब्धता को ज़िम्मेदार बताया तथा भावनात्मक दृढ़ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समन्वयन मद्य निषेध विभाग के श्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने किया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरीश जायसवाल, श्रीमती बीना जायसवाल, एवं डॉ. उमा जायसवाल थे। सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्या प्रो. इभा सिरोठिया ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा, डॉ. चित्रा, डॉ. सव्यसाँची, डॉ. किरण, डॉ. शिखा कुमारी, डॉ. गौतम जायसवाल, डॉ. वैभव सिंह, सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती, डॉ. दामिनी, डॉ. सुधा, डॉ. शिवानी समेत बड़ी संख्या में छात्रायें एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
