Thursday, August 13Ujala LIve News
Shadow

महाकालट्रस्ट के सवा पांच करोङ पार्थिव शिवलिंग कार्यक्रम सम्पन्न,भक्तों को मिला अलंकरण सम्मान


प्रयागराज ।जयश्री महाकाल सेवा ट्रस्ट द्वारा संकल्पित सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग कार्यक्रम का समापन महाकाल घाट अरैल पर हुआ । इस अवसर सर्वाधिक शिवलिगं बनाने वाले भक्तों को भक्त अलकर से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि वरिष्ठ समाजसेवी देवेश गिरी उर्फ दीपू रहे अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी समर बहादुर सिंह ने किया । कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि देवेश ने कहा कि गंगा तट पर शिवलिंग बनानाने जैसा उत्तम कार्य त्रिलोक और कुछ नही है ।उन्होंने सभी भक्तों का धयनवाद व्यक्त किया। अध्यक्षता कर रहे समर बहादुर सिंह ने कहा कि ऐसे शिव भक्त हमे आशीर्वाद दे। अधिक मास से सावन तक शिव लिंग निर्माण करना एक बहुत बड़ी तपस्या है।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के महासचिव रवि पाठक नेकिया ।आये हुए आगन्तुको का स्वागत अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने किया । इस अवसर पर सैकड़ों देवतुल्य भक्तों को महाकाल बाबा की तस्वीर और अंगवस्त्र से सभी को अलंकृत किया गया ।
कार्यक्रम में गिरजा शंकर द्विवेदी ,दुर्गेश द्विवेदी ललित नारायण त्रिपाठी , धीरू यादव, नयन कुमार कुशवाहा ,रामानंद यादव, शुभम, मंजरी द्विवेदी , आदि लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *