Wednesday, August 12Ujala LIve News
Shadow

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने युवाओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

 अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने युवाओं के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

प्रयागराज, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने प्रयागराज में युवाओं के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन्होंने युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को जागृत करने का संदेश दिया।

हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा इस यात्रा में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय एवं राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र निर्माण की भावना जितनी मजबूत होगी, भारत उतनी ही तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सामर्थ्य को देशहित में लगाकर विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।

तिरंगा यात्रा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने तिरंगे के साथ देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रयागराज से निकली यह तिरंगा यात्रा युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रभावशाली माध्यम बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *