Tuesday, August 11Ujala LIve News
Shadow

डॉ. ठाकुर उदय प्रताप सिंह खेल क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित

डॉ. ठाकुर उदय प्रताप सिंह खेल क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित


​प्रयागराज: खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय व विशिष्ट योगदान देने के लिए ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. ठाकुर उदय प्रताप सिंह को ‘क्रीड़ा भारती’ प्रयागराज द्वारा सम्मानित किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने डॉ. उदय प्रताप सिंह के खेल संवर्धन एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान सौंपा।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती काशी प्रांत के मंत्री वीरेंद्र नाथ उपाध्याय, क्रीड़ा भारती प्रयागराज के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मंत्री नवीन पोरवाल, संपर्क प्रमुख श्री आर. एस. बेदी तथा कोषाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, श्याम सिंह उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और खेल क्षेत्र में निरंतर मार्गदर्शन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *