सामूहिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना का जीवंत प्रतीक है: संजय गुप्ता

प्रयागराज
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के वेणी माधव, भारद्वाज, शिवकुटी व सिविल लाइन मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भरद्वाज मंडल की तिरंगा यात्रा चंद्रशेखर आजाद पार्क से प्रारंभ होकर इंडियन प्रेस पनीर चौराहा से होते हुए आनन्द भवन से होकर बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के पास समाप्त हुई। शिवकुटी मंडल की यात्रा शांतिपुरम से प्रारंभ होकर फाफामऊ चौराहा पर समाप्त हुई। सिविल लाइन मंडल की तिरंगा यात्रा राजापुर नगर पालिका स्कूल से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर राजापुर पर समाप्त हुई। वेणी माधव मंडल की तिरंगा यात्रा बख्शी पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर धकाधक चौराहा दारागंज थाना होते हुए निराला चौराहा से होकर जेके स्वीट्स पर समाप्त हुई। इस दौरान डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों पर यात्रा में शामिल लोग झूमते नजर आए। भारत माता की जय के गगनभेदी नारों वन्देमातरम के उद्घोष के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर पूरा वातारण तिरंगे के आभा में लिपटा नजर आया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता, सामूहिक शक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना का जीवंत प्रतीक है। यह अभियान ‘विकसित भारत’ के निर्माण के हमारे संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के साथ इस अभियान का जुड़ना हर देशवासी के लिए इस गौरवपूर्ण अवसर को और भी भावनात्मक एवं विशेष बनाता है। डॉ शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, वरुण केसरवानी, राघवेंद्र कुशवाहा, भोला सिंह, अजय आनंद, मनोज श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, शुभम सिंह, चंद्रा अहलुवालिया, प्रियंका पराशर आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
