स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित
प्रयागराज आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इनर व्हील क्लब ऑफ़ ईस्ट इलाहाबाद के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका शीर्षक ‘पर्यावरण संरक्षण’ रहा। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं की कलात्मक ढंग से उपर्युक्त विषय पर जागरूक करने हेतु प्रशंसा की। इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा डॉ0 रेखा खरे ने छात्राओं के उत्साह को सराहा एवं विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल समन्वयन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रंजना त्रिपाठी ने किया। प्राचार्या प्रो0 अर्चना पाठक ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रो0 इभा सिरोठिया, प्रो0 अंजू श्रीवास्तव, डॉ0 सव्यसांची, गौतम जायसवाल तथा सभी कार्यक्रम अधिकारी, डॉ0 दामिनी, डॉ0 भारती, डॉ0 सुधा एवं डॉ0 शिवानी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, इनर व्हील क्लब की सदस्यों में डॉ0 सुधा त्रिपाठी, प्रतिमा श्रीवास्तव, रत्ना जायसवाल, ज्योति श्रीवास्तव, रागिनी, कौमुदी, स्मिता, आषा समेत बड़ी संख्या में स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

