शंकराचार्य जी महाराज के काशी पधारने पर हर्षित भक्तों ने किया जोरदार स्वागत
शंकराचार्य जी महाराज के काशी पधारने पर हर्षित भक्तों ने किया जोरदार स्वागत
सुशील कुमार मिश्र
उजाला शिखर वाराणसी
मुम्बई से वायुमार्ग द्वारा बाबतपुर हवाईअड्डा पहुचने पर परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य जी महाराज का बाबतपुर हवाईअड्डा पर सन्तों ने किया जोरदार स्वागत,अभिनंदन व वंदन।उसके पश्चात परमधर्माधीश जी महाराज सड़क मार्ग से हरिचन्द्र घाट मार्ग पहुचे जहां पहले से उपस्थित भक्तों,सन्तों,वैदिक आचार्यों व वैदिक छात्रों ने डमरू के थाप पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करते हुए शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्यामठ तक ले गए।जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ब्रम्ह्चारी प्रधान पुरुषेश्वरानंद जी ने शंकराचार्य जी महाराज का चरण पादुका पूजन किया।साथ ही वहां उपस्थित भक्तों ने माल्यापर्ण कर उनकी वंदना की।
पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज 18 जुलाई को अपने शिष्य अभय शंकर तिवारी क...









