तृप्ति ने सुंदरकांड एवं भजनों से हजारों श्रद्धालुओं का मन तृप्त किया,उजाला लाइव ने किया सीधा प्रसारण
तृप्ति ने सुंदरकांड एवं भजनों से हजारों श्रद्धालुओं का मन तृप्त किया,उजाला लाइव ने किया सीधा प्रसारण
तृप्ति शाक्या ने अग्रवाल समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगीतमय सुंदर कांड प्रस्तुत किया,प्रतिष्ठित यू ट्यूब चैनल उजाला लाइव ने इस विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया।हजारों भक्तों ने इस विशेष कार्यक्रम को अपने घरों में सजीव देखा।भक्तों ने भक्ति मय माहौल में हनुमत निकेतन सिविल लाइंस में संगीतमय राम नवमी मनाई।इस अवसर पर तृप्ति शाक्या ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।शहर की पहली नागरिक मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी झूमकर राम जन्मोत्सव मनाया।
अग्रवाल समाज, इलाहाबाद (रजिo) द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया।इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका तृप्ति शाक्य ...









