गंगा की गोद में अखण्ड कल्पवास प्रारम्भ,प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा सकुशल संपन्न
गंगा की गोद में अखण्ड कल्पवास प्रारम्भ,प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा सकुशल संपन्न
रिपोर्ट:आचार्य श्री कांत शास्त्री
संगम की पावन धरती माघ मेला में मां गंगा की रेती पर अखण्ड कल्पवास का पवित्र माघ मास पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ प्रारम्भ हो गया। कल्पवासियों/श्रद्धालुओं का संगम त्रिवेणी में स्नान का सिलसिला भोर से ही प्रारम्भ हो गया जो शाम तक अनवरत जारी रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी की पवित्र धारा में आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस दौरान कल्पवासियों/श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व संगम स्नान के लिए समुचित पुलिस प्रबन्ध किये गये। इस हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से पुलिस बल का व्यवस्थापन किया गया। संगम में सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु फ्लड कम्पनी के जवानों के साथ मोटर बोट तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की नियुक्ति कर सु...









