Monday, March 16Ujala LIve News
Shadow

धर्म/संस्कृति

एनसीजेडसीसी में बही लोकगीतों की बयार प्रयागवासी उठा रहे हैं मेले का लुफ्त

एनसीजेडसीसी में बही लोकगीतों की बयार प्रयागवासी उठा रहे हैं मेले का लुफ्त

धर्म/संस्कृति, मनोरंजन
  एनसीजेडसीसी में बही लोकगीतों की बयार प्रयागवासी उठा रहे हैं मेले का लुफ्त दीपावली शिल्प मेले का सास्कृतिक कार्यक्रम सोमवार की शाम लोककलाकारों के नाम रही। मुक्ताकाशी मंच पर गीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को मुग्ध करती रही। बड़ी संख्या में लोगों ने खरीददारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। इस अवसर पर प्रयागराज की लोक गायिका रंजना त्रिपाठी ने संस्कार और देवी गीतों से मंच को सुशोभित किया। उन्होंने छठ के समय गाए जाने वाले पारंपरिक गीत ‘‘कांच ही बॉंसे की बहंगिया.... प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। लाल-लाल आडुवल कै फूल पियर-पियर कलई प्रस्तुत कर समा बांध दिया। साथ ही दादरा जमुनिया कै डार मैं तोड़ लाई राजा और झूमर सहित कई लोकगीत गाकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या की दूसरी प्रस्तुति गिरिराज बिहारी ने तुलसीदास की रचना गाइये गणिपति जयवंदन व सरस्वती वंद...
लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का दिवाली एवं डांडिया महोत्सव होटल रामा कॉन्टिनेंटल में धूमधाम से संपन्न

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का दिवाली एवं डांडिया महोत्सव होटल रामा कॉन्टिनेंटल में धूमधाम से संपन्न

धर्म/संस्कृति
लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का दिवाली एवं डांडिया महोत्सव होटल रामा कॉन्टिनेंटल में धूमधाम से संपन्न लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का दिवाली एवं डांडिया महोत्सव होटल रामा कॉन्टिनेंटल में धूमधाम से संपन्न हुआ. सभी लायंस सदस्यों ने आकर्षक पोशाक ,विशेष रुप से डांडिया उत्सव के लिए पहन रखी थी पुरुष सदस्य कुर्ता पजामा और महिलाएं लहंगा चुनरी में जमकर डांडिया नृत्य किया. क्लब की अध्यक्ष लायन मीना मध्यान ने सभी सदस्यों के प्रति जबरदस्त उत्साह के लिए आभार प्रकट किया लायन इनदर मध्यान्ह में शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लॉयन डॉक्टर जगदीश गुलाटी, डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव, सचिव कल्पना अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय जैन, मीडिया प्रभारी लालू मित्तल, श्वेता मित्तल, कमलेश यादव, अनूप सिंह ,सविता सिंह ,ज्योति सेठ, राजीव सेठ ,रामकिशोर अग्रवाल, ममता अग्रवाल, अमरेंद्र सिंह, रागिनी सि...
*दीपावली शिल्प मेले की छठवीं शाम में मनोज गुप्ता ने अपने गायन से समा बांधा*

*दीपावली शिल्प मेले की छठवीं शाम में मनोज गुप्ता ने अपने गायन से समा बांधा*

धर्म/संस्कृति
  *दीपावली शिल्प मेले की छठवीं शाम में मनोज गुप्ता ने अपने गायन से समा बांधा* *प्रयागराज l* संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था शिल्प हाट में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित 14 दिवसीय दीपावली शिल्प मेले में सांस्कृतिक संध्या की छठवीं शाम में प्रयागराज के ख्यातिलब्ध गायक मनोज गुप्ता एवं साथी कलाकारों ने अपने गीतों ,गजलो और भजनों से उपस्थित श्रोताओं एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया l उन्होंने अपने गायन की शुरुआत "जोत से जोत जगाते चलो प्रेम की गंगा बहाते चलो" , से की तत्पश्चात उन्होंने "सीता राम दरस रस बरसे जैसे सावन की झड़ी", "तुम अगर साथ देने का वादा करो मैं यूं ही मस्त नगमे लुटाता रहूं", "छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिला के" तथा "दमा दम मस्त कलंदर" सहित कई प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया l उक्त कार्यक्रम में ज्योति आनंद एवं कीर्ति चौधरी ने ग...
*रानीमण्डी मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल मे शायरों ने पढ़े नबी ए करीम की शान मे क़सीदे*

*रानीमण्डी मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल मे शायरों ने पढ़े नबी ए करीम की शान मे क़सीदे*

धर्म/संस्कृति
*रानीमण्डी मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की महफिल मे शायरों ने पढ़े नबी ए करीम की शान मे क़सीदे* पैग़म्बरे इसलाम हज़रत मोहम्मदे मुस्तफा की यौमे विलादत सत्तराह रबिउल अव्वल को रानीमण्डी धरमशाला के सामने इमामबाड़़ा मीर हुसैनी मे जश्ने ईद मीलादुन्नबी नबी की सजाई गई महफिल मे जहाँ आलिम व ज़ाकिरीन ने नबी ए पाक की अज़मत और उनकी पाकीज़ा शख्सियत का ज़िक्र किया वहीं शायरों ने एक से बढ़ कर एक नातिया कलाम से वाह वाही बटोरी।नाज़िम ए नजफे अशरफ आफताबे निज़ामत बहलोले हिन्द जनाब नजीब इलाहाबादी के जोशीले अशआरो की रुहानी तकबीर ,सलातो सलाम के नारों के बीच शायरों को एक एक कर दावते सुखन देकर अशआर पढ़ाए गए।पैग़म्बरे इसलाम व इमाम जाफरे सादिक़ की विलादत बा सआदत के मौक़े पर शायरों ने अपने कलाम से महफिल को नुरानी बना दिया।मौलाना सैय्मद रज़ी हैदर साहब क़िबला ने पैग़म्बर को इन्सानो के लिए रहमतुल्लिआलेमीन बताया।अल्लाह की रज़ा के लिए ख...
करवा चौथ पर महिलाओं ने सजाई पिया के नाम की मेहंदी,जम कर मचाया धमाल 

करवा चौथ पर महिलाओं ने सजाई पिया के नाम की मेहंदी,जम कर मचाया धमाल 

धर्म/संस्कृति
  करवा चौथ यानी हर स्त्री के सुहाग की सलामती के प्रार्थना का दिन,करवा चौथ यानी हर सुहागन के अरमानों का दिन,करवा चौथ यानी सजने संवरने का दिन,करवा चौथ का इंतजार हर महिला साल भर तक करती है ताकि अपने पति के लिए वो सज सके संवर सके। रील लाइफ हो या रियल लाइफ हर जगह करवा चौथ के लिए महिलाओं की तैयारी दिख रही है कि किस तरह अपने साजन को रिझाये किस तरह उसे खुश करें,फ़िल्मों में करवा चौथ को कई बार अलग अलग ढंग से पेश किया गया है,संगम नगरी में भी करवा चौथ का ग़ज़ब का उत्साह देखा जा रहा है।महिलाएं कहीं अपने सखियों के साथ सज संवर कर एंजॉय कर रहीं हैं तो कहीं अपने पति के नाम की मेहंदी रचा रहीं हैं।सिविल लाइन्स में बरसाना परिवार ने प्रीति मालवीय के संयोजन में करवा चौथ महोत्सव मनाया और सखियों के साथ जमकर धमाल किया।इस अवसर पर क्विज,डांस,डांडिया,फैशन शो के साथ कई अन्य रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया...
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साहित्यकार डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साहित्यकार डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया

धर्म/संस्कृति
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साहित्यकार डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज प्रवीण कुमार तिवारी  ने नाथ पंथ के विशेषज्ञ साहित्यकार प्रयागराज के डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डॉ त्रिपाठी हाल ही में थाईलैंड में आयोजित नाथ पंथ की गोष्ठी में आमंत्रित किए गए थे उन्होंने अपना विचार रख कर भारत का प्रतिनिधित्व किया। सम्मानित करते हुए बीएसए ने कहा कि विदेश से सम्मान प्राप्त करके डॉ अरुण त्रिपाठी ने हमारे विभाग का नाम रोशन किया है। मैं उस हर अध्यापक का सम्मान करना चाहूँगा जो अच्छे कार्य करके विभाग तथा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह सम्मान मिलने पर जनपद के सभी अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी शशीकांत मिश्रा, पांडुलिपि विभाग के अधिकारी गुलाम सरवर ,जनार्दन दुबे, ज्ञान सिंह ,नवीन श्रीवास...
समाज सुधारक सरदार भूपेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

समाज सुधारक सरदार भूपेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई

धर्म/संस्कृति
समाज सुधारक सरदार भूपेंद्र सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते रहे ....... नैनी प्रयागराज/समाज सुधारक स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह की नवमी पुण्यतिथि पर विभिन्न समाजसेवी,गंगा भक्त,समाज से जुड़े हुए लोगों ने उनके नाम पर रखे गए भूपेंद्र सिंह सभागार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालाl वक्ताओं ने कहा कि उनके दरबार से कोई भी भूखा प्यासा नहीं रह सकता था समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ काफी कुछ करने का जज्बा उनमें था उनके सामाजिक कार्यों से प्रेरणा मिलती है समाज में सामाजिक कार्य करना आज के दौर में बहुत ही कठिन है लेकिन उनकी प्रेरणा से बराबर समाजिक कार्य होते रहते हैं इस अवसर पर सरदार पतविंदर सिंह,दलजीत कौर,हरमनजी सिंह, संजय श्रीवास्तव,दिलीप ठाकुर,प्रदीप त्रिपाठी,अजीत चौधरी, धर्मेंद्र वर्मा सहित तमाम वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए पुष्पांजलि...
तीन दिवसीय वैश्य समागम के सफल आयोजन कराने पर कार्यक्रम संयोजक विदुप अग्रहरि का नागरिक अभिनंदन किया गया 

तीन दिवसीय वैश्य समागम के सफल आयोजन कराने पर कार्यक्रम संयोजक विदुप अग्रहरि का नागरिक अभिनंदन किया गया 

धर्म/संस्कृति, राजनीति
तीन दिवसीय वैश्य समागम के सफल आयोजन कराने पर कार्यक्रम संयोजक विदुप अग्रहरि का नागरिक अभिनंदन किया गया  अखिल भारतीय समाज वैश्य महासम्मलेन उ. प्र. तीन दिवसीय *वैश्य* *समागम* सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम सयोजक  विदुप अग्रहरि का स्वागत अभिनंदन किया स्थान होटल कान्हा श्याम मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेंद्र अग्रहरि प्रदेश महामंत्री ने कहा कि विदुप अग्रहरि जी ने जिस प्रकार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए होटल कान्हा श्याम में 7 अक्टूबर एवं 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय बैठक आयोजित की और 9 अक्टूबर को वैश्य जनप्रतिनिधियों का समागम कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया जिसमें प्रमुख रुप से उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री माननीय स्वतंत्र देव सिंह जी सांसद संगम लाल जी भी उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि गुलाब अग्रहरि...
अग्रवाल समाज के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

अग्रवाल समाज के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

धर्म/संस्कृति
अग्रवाल समाज के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया अग्रवाल समाज, इलाहाबाद, अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल इलाहाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आज सिविल लाइंस स्थित ए. एन. एच. ए. ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस रक्तदान शिविर में समाज के एवं शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अग्रवाल समाज के लिए अपना रक्तदान कर समाज को मजबूत करने का प्रयास किया । इस आयोजन के लिए ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ. निकुंज अग्रवाल जी एवं उनकी टीम का पूरा सहयोग रहा जिसके लिए अग्रवाल समाज ने उनको स्मृति चिन्ह एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया । अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल एवं उनकी टीम जिसमें प्रमुख रुप से महामंत्री आलोक अग्रवाल संगठन मंत्री विशाल अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल सौरभ अन्नू प्रखर के साथ-साथ अग्रवाल समाज के मंत्री अजीत बंसल महामंत्री ...
धर्म/संस्कृति
09 अक्टूबर (कल) को सुरूचिपूर्ण एवं भव्य रूप से मनायी जायेगी महर्षि वाल्मीकि जयंती महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चिन्हित स्थलों/मंदिरों पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ ही वाल्मीकि रामायण का किया जायेगा पाठ महर्षि वाल्मीकि जयंती 09 अक्टूबर, 2022 को सुरूचि पूर्ण एवं भव्य रूप से मनायी जायेगी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चिन्हित स्थलों/मंदिरों पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने कार्यक्रम को भव्य एवं सुरूचिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों की तैनाती की है, जिसमें माता शान्ता श्रृंगऋषि मंदिर आश्रम श्रृंगवेरपुर में सुश्री अपराजिता सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी नियुक्त की गयी है तथा पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी सोरांव एवं खण्ड विकास अधिकारी श्रृंगवेरपुर को नामित किया गया है। इसी...