*रोटरी प्रयागराज संगम एवं एल एण्ड टी के संयुक्त तत्वाधान में 700 पौधों का वृक्षारोपण किया गया*
*रोटरी प्रयागराज संगम एवं एल एण्ड टी के संयुक्त तत्वाधान में 700 पौधों का वृक्षारोपण किया गया*
रोटरी प्रयागराज संगम एवं एल एण्ड टी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 अगस्त 2022 को आशुतोष मेमोरियल स्कूल, कोटवा, प्रयागराज में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 500 फलों के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही साथ विद्यालय में उपस्थित सैकड़ों बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को लगभग 200 पौधे प्रदान किए गए तथा उन्हें यह शपथ दिलाया गया कि दिए गए पौधों को वह अपने घरों के सामने लगाएंगे एवं उनका देखरेख भी करेंगे। रोटेरियन प्रोफेसर जयप्रकाश नारायण मिश्रा जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यह बताया कि पौधे व वृक्ष जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, और जानवरों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। हालांकि पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं बल्कि फल...








