Wednesday, March 18Ujala LIve News
Shadow

सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार

सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार


सिविल लाइन्स स्थित होटल सरदार जी ढाबा में सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल का सर्वसहमति से विस्तार किया गया जिसमे नीरज जायसवाल को पुनः अध्यक्ष, स्वाति निरखी को महामंत्री, पवन जी श्रीवास्तव शांति पैकर्स ,आशुतोष सिंह,उमंग ग्रोवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक सक्सेना, सत्यम जायसवाल होटल यू आर ,अभिषेक जायसवाल हमसफर रेस्टोरेंट, तेजस यादव ब्लंच एन डाइन को उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अनिल जायसवाल को सलाहकार, पार्षद पंकज जायसवाल को संगठन मंत्री, रमेश केसरवानी एवं पूनम द्विवेदी को संरक्षक, प्रदीप भटनागर को सचिव, सौरभ जायसवाल को प्रचार मंत्री मनोनित किया गया।
समस्त पदाधिकारियों ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की एवं सिविल लाइंस में हॉटस्टफ चौराहा, डी.आर.एम ऑफिस चौराहा एवं नवाब यूसुफ रोड पर कुछ बड़े दुकानदारो द्वारा कार एसेसरीज एवं मरम्मत का कार्य रोड,पटरी पर अतिक्रमण कर कार्य कर रहे हैं उसके कारण आवागमन में असुविधा हो रही हैं एवं अन्य छोटे व्यापारियों का बहुत नुकसान हो रहा हैं इसपे कार्यवाही शीघ्र अति शीघ्र की जाए नही तो नगर आयुक्त, डी.सी.पी. यातायात को सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल द्वारा ज्ञापन दिया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में संजय सक्सेना,पुष्कर कनौजिया,मारिया मार्टिन,सुनीता श्रीवास्तव(पूर्व पार्षद) आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *