Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने की महिला चौपाल 

 

पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने की महिला चौपाल 

मुंबई.पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा भयंदर में मुंबई में मिशन दुर्गा के तहत दूसरी महिला चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में संस्था की प्रदेश अध्यक्ष अंजू जैन ने महिलाओं को मिशन दुर्गा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं उन्हें इस मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया

संस्था की प्रदेश सचिव चंद्रावती त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को शिक्षा का महत्व एवं महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उपहार स्वरूप छाते का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की प्रदेश सचिव चंद्रावती त्रिपाठी ने किया और मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी अनुराग जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदा जी जैन, जिला अध्यक्ष मुंबई तारा शुक्ला, जिला अध्यक्ष थाने सोनी शर्मा और हिना नरगिस रत्न सरोज संध्या रेखा दर्शन रानी रीना योगिता आदि महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *