Wednesday, September 23Ujala LIve News
Shadow

वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म निर्माता आलोक मालवीय ने प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म निर्माता आलोक मालवीय ने प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर जताया शोक

प्रयागराज वरिष्ठ पत्रकार और फ़िल्म निर्माता आलोक मालवीय ने प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर उनके राजापुर स्थित आवास पर पहुँच कर शोक जताया. चित्र पर पुष्पांजलि करके शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधवाया. इलेक्ट्रो होमियों पैथि के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रमोद शुक्ला ने इस शोक सभा में कहा की समाज सेवा में संकल्पित पिता को श्रद्धांजलि दी. समाजसेवी और पत्रकार शिव जी मालवीय ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधवाया.
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने शोकसभा कर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय काशी के पूर्व कुलपति और हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान प्रयागराज के अध्यक्ष प्रो गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रो गिरीश चन्द्र त्रिपाठी के पिता का शुक्रवार को 99 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था।उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे भारत स्काउट गाइड कॉलेज के प्रधानाचार्य डा योगेश त्रिपाठी ने दी। वहीं हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक और वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ ने डा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी से फोन पर पिता के निधन शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ प्रचारक महेश्वर मिश्र, नागेंद्र जायसवाल, अपर शासकीय अधिवक्ता मानव चौरसिया, देवेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, डॉ अमित कुमार दूबे, अनामिका चौधरी, वंदना तिवारी, अर्चना शुक्ला, अरुण दुबे, अभिनव मिश्रा, मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी, समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता, संघ विचार परिवार के लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मनीष द्विवेदी सहित समाज सेवी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *