Tuesday, September 22Ujala LIve News
Shadow

कृष्णा नगर कीडगंज का दधिकांदो मेला का दल 26 सितंबर को धूमधाम से निकलेगा

कृष्णा नगर कीडगंज का दधिकांदो मेला का दल 26 सितंबर को धूमधाम से निकलेगा

*27 सितंबर को होगा कंस दहन एवं कीर्तन एवं श्री कृष्ण लीला आधारित झांकी का आयोजन*


प्रयागराज
प्राचीन श्री दधिकांदो मेला कमेटी कृष्णा नगर कीडगंज की दधिकांदो मेला की तैयारी बैठक ज्ञान पुस्तकालय कीडगंज में
आयोजित किया गया इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक एवं महापौर गणेश केसरवानी ने मेला की तैयारी चर्चा करते हुए कहा कि26 सितंबर को शाम छह बजे हरिहर बाबा मंदिर कीडगंज में
विधि विधान पूर्वक भगवान कृष्ण बलदाऊ जी का मुकुट पूजन किया जाएगा तत्पश्चात पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास श्री कृष्ण बलदाऊ जी को हाथी के रथ पर आरूढ़ किया जाएगा और आरती पूजन कर दल का शुभारंभ किया जाएगा दल में गणेश जी हनुमान जी जी के साथ दर्जनों चौंकी श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकी शामिल रहेगी। और परंपरा गत मार्ग से निकलने वाले मार्ग पर विद्युत की साज सज्जा से सजावट की जाएगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया दूसरे दिन 27 सितंबर को शाम को परेड ग्राउंड कीडगंज में शाम 6 बजे कंस दहन किया जाएगा और उसके बाद शानदार श्री कृष्ण लीला की झांकी लाइट एंड साउंड पर आधारित होगी और रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में अजय जायसवाल मनीष केसरवानी, बांबी, पार्षद मुकेश कसेरा, बब्बन प्रजापति,कृष्णा साहू,अमरेश जायसवाल,लल्लन जायसवाल, राजेश केसरवानी
टी एन दीक्षित, आदि कमेटी के पदाधिकारी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *