Tuesday, September 22Ujala LIve News
Shadow

सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल व बिताया समय

सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे फल व बिताया समय

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज दिव्यांग प्रकोष्ठ की महानगर सह संयोजिका श्रीमती अर्चना वर्मा जी के नेतृत्व मे आज टैगोर टाउन स्थित रविन्द्र नाथ गौड़ तारा वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अर्चना वर्मा जी ने बुजुर्गों को ताजे मौसमी फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य व कुशलक्षेम की जानकारी ली।
​फल वितरण के उपरांत बुजुर्गों के साथ बैठकर गुणवत्तापूर्ण समय बिताया, उनके जीवन के अनुभवों को सुना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों के चेहरे पर इस आत्मीयता को देखकर खुशी साफ झलक रही थी।
​राजा मेहरोत्रा जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए इस तरह के सामाजिक एवं मानवीय कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। समाज के वंचित, बुजुर्ग और जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम मे प्रांजल वर्मा जी भी उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *