Thursday, November 13Ujala LIve News
Shadow

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सम्पन्न

Ujala Live

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सम्पन्न

सैकड़ों स्वयंसेवकों ने घोष और बैंड की धुन पर किया अनुशासन का प्रदर्शन

नैनी (प्रयागराज)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, यमुनोत्री बस्ती, राजर्षि नगर भाग नैनी द्वारा विजयदशमी पर्व के अवसर पर भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के सैकड़ों प्रशिक्षित स्वयंसेवक परंपरागत गणवेश में घोष और बैंड की ताल पर अनुशासित कदमताल करते हुए आगे बढ़े। संचलन मार्ग मड़ौका रोड से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय रीवा राजमार्ग तक विस्तृत रहा। मार्ग में जगह-जगह पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। वातावरण में देशभक्ति और उत्साह का विशेष संचार देखने को मिला।

कार्यक्रम के बौद्धिक में सहभाग संघचालक दिनेश जी ने संघ परिवार की वर्तमान संकल्पनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज जीवन में संघ की भूमिका और उसकी दूरदर्शी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के युग में हर स्वयंसेवक को पंच परिवर्तन— स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्त्तव्यों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुम्ब प्रबोधन — को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन मूल्यों के माध्यम से ही एक सशक्त, समरस और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में नगर कार्यवाह नीरज जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया जबकि नगर विस्तारक ऋषि जी ने स्वयंसेवकों को संघ के अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीकात्मक स्वरूप प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन के उपरांत बस्ती प्रमुख डॉ. मणि शंकर ने सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संघ का यह पथ संचलन समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संदेश देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने विजयदशमी पर्व को राष्ट्र समर्पण के भाव से ओतप्रोत बना दिया।
इस अवसर पर जे पी चौबे, प्रभात शुक्ल, एम पी सिंह, आर पी सिंह,विनय शुक्ल, डॉ मधुकराचार्य त्रिपाठी, कमल कुमार, हरनाम सिंह, दिनेश यादव आदि लोग शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें