Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पुण्य तिथि पर मूर्ति पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित किया गया

महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की पुण्य तिथि पर मूर्ति पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित किया गया

प्रयागराज मां सरस्वती के वरद पुत्र, छायावादी कवि महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के पुण्य तिथि पर दारागंज प्रयागराज स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
अनामिका चौधरी निषाद प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी चंदौली ने अपने पदाधिकारियों संग निराला प्रतिमा स्थल पर दीप-दान और माल्यार्पण किया।
अनामिका ने उनके कयी संस्मरणों को याद कर बताया कि “वह तोड़ती पत्थर, इलाहाबाद के पथ पर”, अनामिका आदि सहित संरचना के चलते और अपमान व पीड़ा का कालकूट पीकर “महाप्राण” बनें ।उनका संपूर्ण जीवन संघर्षों, पीड़ा, उपेक्षा, अपमान में ही बीता जिसका उन्होंने अपने कविताओं में जीवंत कर दिया।
हिंदी साहित्य में सूर्य की भांति अपनी कांति से राष्ट्रीय चेतना को आलोकित किया।
कार्यक्रम संयोजक ब्रतशील शर्मा, शिवा त्रिपाठी पूर्व पार्षद,विवेक निराला , विमर्श निराला, अनंत चतुर्वेदी, पूर्व कुलसचिव डॉ द्विवेदी जी, मेज़र सुनील निषाद, सोनू अरोरा, कैलाश दत्ता, लक्ष्मी निषाद आदि के साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी निराला जी माल्यार्पण कर नमन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *