Tuesday, February 10Ujala LIve News
Shadow

लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर सम्पन्न

लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा के द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर सम्पन्न

प्रयागराज
लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा एवं आर जे शंकर आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में स्व0 इंजीनियर विजय सिंग बिसेन की स्मृति में नि: शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन सामुदायिक केंद्र जारही, निकट प्राथमिक विद्यालय, जराही, हंडिया, प्रयागराज में किया गया। सर्व प्रथम मंडलाध्यक्ष लॉयन डॉ अर्पणधर दुबे द्वारा उद्घाटन किया गया इस अवसर मंडलाध्यक्ष ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है निस्वार्थ भाव से दुःखी, बीमार और जरूरतमंदो की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। लायंस क्लब इसी तरह दिल से मानव की सेवा कार्यों के माध्यम से करती रहती है।
शिविर में 212 मरीजों का जांच किया गया। जांच के उपरांत 25 मरीजों को मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया। मोतियाबिंद के मरीजों को आर जे शंकर आई हॉस्पिटल वाराणसी में कल दिनांक 9 फरवरी को ऑपरेशन किया जाएगा। इस कैंप के संयोजक डॉ गौरव सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में प्रचार किया गया था। और आस पास के गांवों से मरीज आये थे। आर जे शंकर आई हॉस्पिटल वाराणसी से भरत कुमार गौड़ (शिविर संयोजक) डॉ ज्योति, सुजीत निषाद, सवेरा, प्रियांशु ने जांच किया। इस अवसर पर लायंस क्लब इलाहाबाद मण्डल के मंडलाध्यक्ष लॉयन डॉ अर्पणधर दुबे, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लॉयन डॉ एस के शुक्ला, जोन चेयरपर्सन लॉयन इंजीनियर सुरेंद्र राम, अरुणिमा के उपाध्यक्ष लॉयन डॉआदर्श दुबे, सचिव लॉयन संतोष तिवारी, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *