Thursday, May 7Ujala LIve News
Shadow

बंदी के संबंध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, 20 मई को प्रयागराज बंद का ऐलान

 बंदी के संबंध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, 20 मई को प्रयागराज बंद का ऐलान

 

 

प्रयागराज राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन एवं प्रादेशिक संगठन *OCD UP* के चेयरमैन तथा *प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फुटकर के अध्यक्ष राना चावला की अध्यक्षता में दिनांक 7 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 20 मई को सम्पूर्ण प्रयागराज का दवा व्यवसाय अपनी दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराएगा। साथ ही AIOCD के आदेशानुसार आगे भी समस्त कार्य किए जाएंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य देशभर में दवा व्यवसायियों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा एवं देशव्यापी बंदी के संबंध में रणनीति बनाना था।

बैठक में निम्न विषयों पर गहन चर्चा हुई:

1. *अवैध व अनियंत्रित ऑनलाइन फार्मेसी* का संचालन
2. *बड़ी कॉर्पोरेट ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा* दवाओं का अनुचित मूल्य निर्धारण
3. *अधिसूचना GSR 817 (E) दिनांक 28.08.2018* की वापसी की मांग
4. *अधिसूचना GSR 220 (E) दिनांक 26.03.2020* की वापसी की मांग
5. अनियंत्रित ई-फार्मेसी से जनस्वास्थ्य को उत्पन्न गंभीर खतरे पर चिंता व्यक्त की गई

निर्णय:
उपरोक्त समस्याओं के विरोध में *प्रयागराज में समस्त दवा व्यवसाय 20 मई को पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस बंदी को समस्त केमिस्ट भाइयों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:
महामंत्री –  धर्मेन्द्र द्विवेदी
कोषाध्यक्ष –  नरेन्द्र सिंह
संगठन मंत्री – निखिल मलंग
मंत्री – मोनू चावला एवं  रितिक द्विवेदी
मीडिया प्रभारी – रजनीश सोनी
इनके अतिरिक्त कई गणमान्य दवा व्यवसायी/केमिस्ट भाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *