प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स का महा रक्त दान शिविर 10 मई को

प्रयागराज अंतराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स और इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पाचवां महारक्तदान शिविर का आयोजन 10 मई को सुबह 7 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक निवेश मित्तल ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरो और प्रशिक्षित मेडिकल टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप संपन्न होना। और रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। और आगे बताया कि जिस मां के रक्त से हमें जीवन मिला उस रक्त से किसी और की जिंदगी हम दे सके इसलिए यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के रूप में मनाया जाएगा और जिन्हें रक्त दान शिविर में भाग लेना हो 8382922311 सपंर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
