Monday, May 11Ujala LIve News
Shadow

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड (उमरे) द्वारा नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ

 

भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड (उमरे) द्वारा नि:शुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ


गर्मी के दौरान सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा जनसेवा के संकल्प के साथ राहगीरों और यात्रियों के लिए नि:शुल्क शीतल पेयजल (प्याऊ) सेवा का शुभारंभ किया गया।

​डॉ. एस. एस. नायक डिवीजन कमांडर मेडिकल एवं अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक के दिशा-निर्देशन और सहयोग से इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई। राहगीरों की सुविधा के लिए कुल चार बड़े मटकों (40-40 लीटर) के माध्यम से शीतल जल की व्यवस्था
​केंद्रीय चिकित्सालय: मुख्य गेट के पास सड़क किनारे,
​प्लेटफार्म नंबर 6: मंदिर के पास जाने वाले मार्ग पर की गई है।


​कार्यक्रम का उद्घाटन एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य, राजीव सिंह, रतन कुमार, मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा और अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा राहगीरों को मिष्ठान वितरित कर और शीतल जल पिलाकर किया गया।

​इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय के कमेटी हॉल में एक विशेष संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में:
​श्री दिनेश कुमार (पूर्व डिवीजनल कमांडर प्रशासन एवं सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक)
​श्री एम. एच. अंसारी (पूर्व डिवीजन कमांडर प्रशासन एवं मंडल वित्त प्रबंधक) ​ने ब्रिगेड सदस्यों को ‘जल संरक्षण’ की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बहाएं और आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें।”

​इस सेवा कार्य में ब्रिगेड के लगभग 40 सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। विशेष रूप से अमित कुमार मौर्य, विजय प्रकाश राम, राम किंकर मिश्रा, महेश कुमार, चंद्र प्रकाश यादव, संतोष सिंह, सौरभ पटेल वर्मा, दुखन्ती प्रसाद, सतपाल सिंह, तेज बहादुर यादव समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, सेवानिवृत्त अधिकारी मोहिबुल्लाह, पवन कुमार यादव, सतीश चंद्र, विजय कुमार और अनिल कुमार गुप्ता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

​सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड का यह प्रयास केवल प्यास बुझाने का साधन नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ब्रिगेड का यह निस्वार्थ भाव समाज को यह संदेश देता है कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *