*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: सहारनपुर में श्रद्धांजलि सभा, राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, जिलाधिकारी और एसएसपी रहे उपस्थित*

*उजाला शिखर*
*ब्यूरो चीफ – अशवनी रोहिल्ला*
*सहारनपुर।* विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 में भारत विभाजन के दौरान प्राणों का बलिदान देने वाले तथा विस्थापन की पीड़ा सहने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इण्टर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के माध्यम से वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले तथा विस्थापन की पीड़ा सहने वाले असंख्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन के समय हुई पीड़ा, संघर्ष और विस्थापन की त्रासदी को स्मरण कर भावी पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
उपस्थितजनों ने विभाजन की त्रासदी से प्रभावित परिवारों एवं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके त्याग व संघर्ष को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में विभाजन विभीषिका में प्रभावित सभी लोगों को शत्-शत् नमन किया गया।
