पेंशन बहाली को लेकर आयकर कर्मचारी महासंघ ने भरी हुंकार

आयकर कर्मचारी महासंघ, इलाहाबाद द्वारा केन्द्री य कर्मचारी परिसंघ, नई दिल्लीह एवं आयकर कर्मचारी महासंघ केन्द्री य मुख्यालय, नई दिल्ली के आह्वान पर आज दिनाँक 19.08.2026 को केवल एक सूत्रीय मांग ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने हेतु एवं न्यू पेंशन स्कीम/ एकीकृत पेंशन स्कीम को खत्म करने के लिए भोजनावकस के दौरान सभी कर्मचारियों द्वारा एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए मांग का समर्थन किया गया।
प्रदर्शन क दौरान शाखा अध्यक्ष कॉमरेड अजमत हुसैन की अध्यक्षता में भूतल पर सभा का आयोजन किया गया। । सभा का संचालन शाखा सचिव कॉमरेड श्रीयांक आनंद के द्वारा किया गया। संघ के जोनल सचिव, कॉमरेड नागेन्द्रं सिंह यादव द्वारा सभा को संबोधित किया गया तथा अन्य वक्ताओ क तौर पर शाखा संयुक्तर सचिव, कॉमरेड विपिन मिश्रा, शाखा उपाध्यक्ष कॉमरेड पुष्पराज पटेल तथा शाखा कोषाध्यक्ष कामरेड शैलेन्द्र कुमार ने भी सभा को संबोधित किया।
सभा में पेन्शनर एसोसिएशन के सदस्य श्री के. सी. कुशवाहा, श्री श्याम सुंदर तथा श्री श्रद्धानंद श्रीवास्तव भी शामिल रहे। सभा मे पूर्व शाखा अध्युक्ष कॉमरेड भगवान प्रसाद पटेल, श्री रघुलाल प्रजापति, प्रेम चंद, ए. पी. वर्सने, विनोद कुमार, श्री नीरज यादव, श्री रूपेश कुमार, श्री आदिल, श्री जावेद, विकास कुमार, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती ममता, सोनम केसरवानी, श्रद्धा केसरवानी, सुनीता, पूजा, अदनान, इंदु, आदि भी उपस्थित रहे।
