Wednesday, August 19Ujala LIve News
Shadow

रक्षाबंधन की पूर्व मिथिला विकास मंच के द्वारा 500 महिलाओं को राशन वितरण

रक्षाबंधन की पूर्व मिथिला विकास मंच के द्वारा 500 महिलाओं को राशन वितरण

मुंबई।

रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मिथिला विकास मंच के माध्यम से एक विशेष राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रमुख समाजसेवी श्री राकेश झा के नेतृत्व में लगभग 500 महिलाओं को राखी बंधवाकर उन्हें एक माह का राशन वितरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना तथा रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक समरसता और जन-कल्याण के संदेश के साथ मनाना था। महिलाओं ने श्री राकेश झा को राखी बांधकर उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। इसके बाद सभी महिलाओं को आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

समाज सेवा और जन-कल्याण के इस पुनीत कार्य में पत्रकार श्री अभिषेक पांडेय, श्री आलोक मालवीय, श्री नवीन मिश्रा, श्री श्रवण झा तथा श्री सुनील पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मिथिला विकास मंच द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

कार्यक्रम का आयोजन कमलेश/रमेश झा कंपाउंड, बिहारी टेकड़ी, पोईसर में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं.

“रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। मिथिला विकास मंच हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *