Monday, August 24Ujala LIve News
Shadow

आर्या कन्या डिग्री कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

आर्या कन्या डिग्री कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स), बी.ए. एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माननीय चेयरमैन श्री पंकज जायसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने छात्राओं का स्वागत करते हुए नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने अनुशासन को केवल नियमों का पालन न मानकर आत्म-अनुशासन, जवाबदेही, सम्मान एवं जिम्मेदार निर्णय लेने की भावना के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से सकारात्मक एवं गरिमापूर्ण महाविद्यालयीन वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप-प्राचार्या प्रो. इभा सिरोठिया एवं डीन प्रो . अंजू श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

विधि विभाग के विभागाध्यक्ष श्री गौतम जायसवाल ने बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) की छात्राओं का स्वागत करते हुए विधि शिक्षा, आलोचनात्मक चिंतन, नैतिक मूल्यों एवं व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को मूट कोर्ट, सेमिनार, विधिक सहायता एवं शोध जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विधि विभाग के संकाय सदस्य श्री वैभव सिंह, सुश्री दीक्षा शुक्ला, श्री रत्नेश द्विवेदी, सुश्री ऋचा तिवारी एवं श्रीमती नूर ज़हरा रिज़वी भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अकादमिक उत्कृष्टता के साथ आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, नैतिक मूल्यों एवं न्याय की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा निरंतर मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और छात्राओं ने अपनी नई शैक्षणिक यात्रा के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *