लेखांकन मानकों एवं अनुपालन विषय पर प्रयागराज में विशेष संगोष्ठी आयोजित

रिपोर्ट शिव जी मालवीय
दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा के द्वारा *होटल रुद्राक्ष* , अशोक नगर, प्रयागराज में “ *एकल स्वामित्व प्रतिष्ठानों, साझेदारी फर्मों एवं सहकारी संस्थाओं के लिए लेखांकन मानक एवं अनुपालन* – वित्तीय रिपोर्टिंग में व्यावहारिक मुद्दे” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लेखांकन मानकों, वित्तीय विवरणों के प्रारूप एवं प्रस्तुsतीकरण, संपत्तियों एवं देयताओं से संबंधित प्रकटीकरण, मूल्यह्रास एवं भंडार, आय-व्यय की मान्यता, प्रावधान एवं आकस्मिक देयताओं तथा अनुपालन से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान *सीए (डॉ.) संजीव कुमार सिंघल* , अध्यक्ष, लेखांकन मानक बोर्ड; *सीए चंद्रशेखर वसंत चितले* , उपाध्यक्ष, सहकारिता एवं गैर-लाभकारी संगठन समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के निदेशक *सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा* रहे।
तकनीकी सत्रों में *सीए अनुरुद्ध तिवारी* एवं *सीए अनिल शर्मा* ने विभिन्न लेखांकन एवं वित्तीय रिपोर्टिंग संबंधी विषयों पर अपने विशेषज्ञ विचार साझा किए। इसके पश्चात आयोजित परिचर्चा में एकल स्वामित्व प्रतिष्ठानों, साझेदारी फर्मों एवं गैर-लाभकारी संस्थाओं की वित्तीय रिपोर्टिंग से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों तथा अनुपालन संबंधी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। परिचर्चा में सीए (डॉ.) संजीव कुमार सिंघल, सीए चंद्रशेखर वसंत चितले, सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा एवं *सीए अनिल गुप्ता* ने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंतिम तकनीकी सत्र में कर अनुपालन, आयकर प्रावधान, साझेदारों के पारिश्रमिक एवं ब्याज तथा आयकर रिटर्न दाखिल करने से संबंधित आवश्यकताओं पर भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
संगोष्ठी में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सीए पल्लवी जैन एवम सीए रोहित मिश्रा ने किया । कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को वित्तीय रिपोर्टिंग एवं अनुपालन से जुड़े नवीनतम प्रावधानों तथा उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग से अवगत कराना रहा।
अंत में *प्रयागराज शाखा की प्रबंध समिति* *सीए शुभम अग्रवाल – अध्यक्ष, सीए अभिनय कोहली – उपाध्यक्ष, सीए शैंकी कसेरा – सचिव, सीए अताउर रहमान – कोषाध्यक्ष, सीए रोहन केसरवानी – सीए स्टूडेंट्स प्रयागराज़ अध्यक्ष, सीए सुशील कुमार शुक्ला – भूतपूर्व अध्यक्ष* ने सभी वक्ताओं एवम उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन किया ।
