जलभराव वाले क्षेत्रों में मदद को पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
महानगर अध्यक्ष के आह्वाहन पर प्रभावित क्षेत्रों में मदद कर रहे संगठन के कार्यकर्ता

बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मोहल्लों/क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने व प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ता लगे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के आह्वाहन पर
पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए उनकी सहायता कर रहे हैं। बुधवार व गुरुवार को महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, जिला मंत्री अजय सिंह जलभराव प्रभावित टैगोर टाउन व जार्ज टाउन क्षेत्र में स्थानीय पार्षद आशीष द्विवेदी के साथ पहुंचे एवं जल निकासी की व्यवस्था की जानकारी लेते व इसका प्रयास करते हुए प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट इत्यादि भी दिये। इस दौरान लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया। स्वास्थ्य कारणों से शहर से बाहर रहने के बावजूद भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता लगातार संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क रखते हुए उनसे प्रभावित लोगों की मदद करने हेतु उनका आह्वाहन कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार स्थितियों पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद के लिए पहुंचे।
