Thursday, August 20Ujala LIve News
Shadow

आयकर भवन में हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


आयकर भवन के सभागार में नए आयकर अधिनियम 2025 ( प्रारम्भ 2026) के सम्बन्ध में आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) एवं संयुक्त आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), लखनऊ के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रकाश चन्द्र मिश्र, आयकरअधिकारी (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), इलाहाबाद द्वारा किया गया जिसमें बार एसोसिएशन एवं सी.ए.एसोसिएशन के सदस्यों के साथ साथ व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान आयकर अधिकारी
(आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), इलाहाबाद द्वारा नए आयकर अधिनियम 2025 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दीगयी तथा पुराने आयकर अधिनियम 1961 एवं नए आयकर अधिनियम 2025 का तुलनात्मक विश्लेषण भी प्रस्तुत किया गया . साथ ही साथ यह भी अवगत कराया गया की नया आयकर अधिनियम, 2025 ,में पुराने आयकर अधिनियम1961 की तुलना में सरल शब्दों का प्रयोग किया गया है जिससे आम लोगों को पढने एवं समझने में आसानी हो कार्यक्रम के दौरान सी ए अजय अग्रवाल पीयूष केसरवानी अमित अग्रवाल एडवोकेट अरविंद मिश्रा, एस के योगेश्वर, संजय जयसवाल , उदय तिवारी, पवन मिश्रा नंदन सोनकर योगेश्वर राय अरुण सिंह शुभम मालवीया नीलम मौर्या राजेश गुप्ता ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने भी नए आयकर अधिनियम 2025 पर अपने विचार व्यक्त किये .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *