प्रयागराज की जनता का विश्वास भी हम हीं हैं भरोसा टूटेगा नहीं: संजय गुप्ता

उजाला शिखर
प्रयागराज
शहर में भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पर गंभीर हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अधिकारियों के पेंच कसे जाने के बाद भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भी जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लगातार जायजा ले रहे हैं। कुछ दिनों तक स्वास्थ्य कारणों के बाहर रहने के कारण मंगलवार को प्रयागराज लौटे महानगर अध्यक्ष ने जार्ज टाउन सोहबतिया बाग़ आदि क्षेत्रों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जलभराव की समस्या के त्वरित निदान के लिए कहा। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर है और अधिकारियों की लापरवाही पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नाराजगी जता चुके हैं। इसलिए अब यदि लापरवाही की गई तो कार्यवाही पक्की है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की जनता का विश्वाह भी हम ही हैं और ये भरोसा टूटेगा नहीं। सोशल मीडिया पे विपक्षी भले लाख कोशिश कर लें। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता हेतु पहुंचे हैं। पूरा संगठन जनता के साथ खड़ा है। इस दौरान महानगर महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, पार्षद आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
