Tuesday, August 25Ujala LIve News
Shadow

प्राथमिक विद्यालय चक नगर प्रथम में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Screenshot

उजाला शिखर
कौशांबी
मंझनपुर कौशाम्बी स्थित प्राथमिक विद्यालय चक नगर प्रथम में शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय प्रबन्धक सुधीर प्रसाद सिंह एवं मुख्य प्रबन्धक आशीष रॉय के द्वारा उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर प्रमोद कुमार गुप्ता, एआरपी अनुज कुमार वर्मा, शिक्षक संकुल अनूप कुमार वर्मा, आशीष कुमार शुक्ला विपिन कुमार, संदीप सोनकर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया | क्षेत्रीय प्रबन्धक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं (जमा/ऋण एवं बीमा) के बारे में विस्तार से बताया, उपस्थित शिक्षकगण ने बैंक की सार्थक पहल की सराहना की तथा निश्चित अंतराल पर बैठक करने का आह्वाहन किया | बैठक में बड़ी तादाद में शिक्षकों में सहभागिता की |

मुख्य प्रबन्धक ने उपस्थित शिक्षकगण से बैंक की विभिन्न सेवाओं में गुणोत्तर सुधार के लिए आवश्यक सुझाव आमंत्रित किये | कार्यक्रम में संतोष कुमार एवं अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *