*जश्ने -ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया निकला गया जुलूस हुजूर के शान में पढ़ा गया नात और दरूद शरीफ

उजाला शिखर
प्रयागराज 11 रवी अव्वल को ईशा की नमाज के बाद जश्न -ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया बड़ी तादाद में लोग इसमें शामिल हुए लोगों के हाथो में इस्लामी झंडा था झंडे पर कलमा और आई लव मोहम्मद लिखा हुआ था तिरंगा झंडा भी साथ चल रहा था। नौजवानो मे जोश भरे हुए थे जुलूस में मक्का मदीना कर्बला दुनिया भर की खूबसूरत मस्जिद का मॉडल बनाकर साथ चल रहे थे हुजूर की शान में नात शरीफ दरूद शरीफ पढ़ते हुए चल रहे थे हुजूर की आमद मरहबा हुजूर की शान मरहबा हर की जुबान पर थी ,दाई हलीमा गोद में तेरे चांद उतरने वाला है इसी चांद की रोशनी से पूरी दुनिया में दीन फैला हैl
करेली अटाला रसूलपुर अकबरपुर बैगन टोला रोशन बाग शाहगंज सब्जी मंडी नखास कोहना पत्थर गली दरियाबाद बहादुरगंज से लगभग सौ जुलूस निकाले गए मस्जिदे और सडके रात भर गुलजार थी थोड़ी-थोड़ी दूर पर मंच बनाए गए थे जो जुलूस को इनाम देकर उनकी हौसला अफजाई कर रहे थे यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी कोतवाली क्षेत्र की एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने स्वयं कमान संभाला हुआ था करेली कोतवाली शाहगंज खुल्दाबाद की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी
