नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त सागर जैन से व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेट कर उनका स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेट कर शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने पुलिस उपायुक्त मोहदय से विनम्र अनुरोध किया कि व्यपारियों की समस्याओं,सुझावों एवं आवश्यकताओं को समझने तथा उनके त्वरित समाधान के लिए माह एक बार व्यपारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाए।
इस अवसर पर चौक बाज़ार में जाम की समस्या को देखते हुए ई- रिक्शा वाहन चालकों के लिए एकलदिशा मार्ग का पालन करवाने का भी प्रस्ताव आया।
शिष्टाचार भेट के दौरान प्रयाग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री राणा चावला, कोषाध्यक्ष श्री जतिंदर सिंह, श्री अम्बरीश खुराना,श्री अनूप केसरवानी मेहमूद खान,श्री प्रफुल्ल मित्तल ,सरदार दलजीत सिंह बंटी,श्री मोहित नय्यर, श्री अमित खन्ना,श्री अरुण त्रिपाठी,श्री रोहित अरोरा,श्री शिवम जायसवाल,मो० अकरम शगुन , युवा अध्यक्ष श्री साहिल अरोरा,युवा महामंत्री शुभम् केसरवानी, मोहम्मद आमिर सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
