श्री राम जन्मभूमि से इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 को मिला आशीर्वाद
: श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने दिया आशीर्वाद

अयोध्या
प्रयागराज में होने जा रहे इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 को संत समाज का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इसी क्रम में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज से आयोजन समिति ने भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महंत जी ने फिल्म फेस्टिवल की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को विश्व पटल पर ले जाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान अंश’ की निर्माता अनुप्रिया नागर और वरिष्ठ पत्रकार शांतनु शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों ने फिल्म फेस्टिवल को प्रयागराज के लिए गौरव का क्षण बताया और आयोजन को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन संगम नगरी प्रयागराज में होना है, जिसमें देश-विदेश की फिल्मों का प्रदर्शन और फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। आयोजन से पूर्व संतों और गणमान्य लोगों से आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है।
