राष्ट्रीय हैन्डबाल में उ०प्र० को स्वर्ण पदक,शिक्षिकाओं ने दी बधाई

प्रयागराज
काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) की राष्ट्रीय हैन्डबाल टूर्नामेण्ट में उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल में आन्ध्र प्रदेश को 8/3 गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय हैन्डबाल प्रतियोगिता गोरखपुर में 17 से 20 सितम्बर 2026 तक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश 0 सितम्बर 2026 तक आयोजित की टीम में सेन्ट मेरीज़ कॉनवेन्ट इण्टर कॉलेज, प्रयागराज की 6 बालिका (U-19) एन्द्री जायसवाल, अरनी सिंह, अदिति सिंह, न्यासा केसरवानी, रिया सिंह और वैष्णवी सिंह ने उ०प्र० टीम का प्रतिनिधित्व किया। क्वार्टर फाइनल में उ०प्र० ने पंजाब को तथा सेमीफाइनल में कर्नाटक को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी और उपप्रधानाचार्या सिस्टर नमिता ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
