UPI पर चार्ज के विरुद्ध व्यापारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज ।व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय जाकर प्रधानमन्त्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष वर्मा को ज्ञापन सौंपकर यू पी आई पर चार्ज लगाने का विरोध किया
ज्ञापन सौंपते समय विजय गुप्ता ने कहा कि देश में पहले से ही व्यापारी जी एस टी, रोड टैक्स, टोल टैक्स, इन्कम टैक्स, बैट टैक्स टी डी एस टैक्स सहित अनेक टैक्स के मकड़जाल में उलझा है , व्यापारियों की कमर आनलाइन व्यापार के कारण पहले से ही टूट गयी है उसके बाद दो हजार के ऊपर के लेनदेन में 0.4’/, का चार्ज लगाया जा रहा है जिससे मँहगाई बढे़गी
प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी एवं कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष मनोज शुक्ल और जिला कचहरी के बार एसोसिएशन के मंत्री वरुण सिंह ने सरकार से माँग की कि यू पी आई को टैक्स से मुक्त किया जाय तथा देश में सिर्फ एक टैक्स हो, तमाम टैक्स से व्यापारियों का शोषण हो रहा है जिसे बन्द किया जाय
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री शशांक केसरवानी रतन चंद केसरवानी लव कुश अग्रहरि शिवम पुरवार संजीव गुप्ता इमरान अली वीरेंद्र पाल बिज्जू गुप्ता सुभाष चन्द्र केसरवानी उत्तम केशरवानी मनीष केशरवानी संगमलाल केशरवानी आदि व्यापारी गण शामिल रहे
