*मध्य रेल, मुंबई मंडल द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 से 18 सितंबर 2026 तक “राजभाषा पखवाड़े” का आयोजन

मुंबई श्रीकेश चौबे:-
मध्य रेल, राजभाषा विभाग, मुंबई मंडल द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 से 18 सितंबर-2026 तक “राजभाषा पखवाड़ा” मनाया गया ।
दिनांक 18/09/2026 को “राजभाषा पखवाड़ा” के समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक, श्री हिरेश मीना द्वारा मुंबई की 196वीं बैठक की अध्यक्षता की एवं हिंदी दिवस संदेश वाचन किया गया । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने हिंदी का प्रयोग-प्रसार बढ़ाने के लिए सरल और सहज हिंदी का प्रयोग करने हेतु जोर दिया गया ।
हिंदी दिवस संदेश वाचन के बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री नीरज यादव द्वारा माननीय रेलमंत्री का एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) ने महाप्रबंधक का हिंदी दिवस संदेश का वाचन किया ।
“राजभाषा पखवाड़ा” के दौरान मंडल ने निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया :-
• राजभाषा/भारतीय संस्कृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
• पर्ची चुनो, अपने विचार लिखो प्रतियोगिता
• काव्य भावार्थ/समीक्षा लेखन प्रतियोगिता
• पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता
• हिंदी सुलेखन प्रतियोगिता
इन प्रतियोगिताओं में मंडल के कुल 155 अधिकारी/कर्मचारियों ने भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं के अलावा मुंबई मंडल में इन प्रतियोगिताओं का मुंबई छ.शि.म.ट. स्टेशन, कुर्ला (डीजल), सानपाडा कारशेड एवं कल्याण रेलवे स्कूल में आयोजन किया गया ।
“राजभाषा पखवाड़ा” में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेता अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन एवं संरक्षा), शाखा अधिकारी तथा राजभाषा कार्यान्यन समितियों के अध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित थे । मुंबई मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति के कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी (शेड) एवं संपर्क वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी, श्री सुधाकर मलिक ने किया ।
