Sunday, October 4Ujala LIve News
Shadow

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल के द्वारा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल के द्वारा विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

प्रयागराज। महात्मा गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत, इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 को सुंदरम गार्डन गेस्ट हाउस, नैनी, प्रयागराज में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रसेवा एवं जनसेवा के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम विशेष रूप से लखनऊ से प्रयागराज पहुंची। शिविर में लोगों के लिए ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर जांच, बोन मास डेंसिटी (BMD) एवं ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के उपरांत मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुफरान अहमद, उपाध्यक्ष श्री विद्यासागर केशरी, जोनल इंचार्ज श्री मतिन गुप्ता, जोनल इंचार्ज श्री आकाश जायसवाल, नैनी के वरिष्ठ सदस्य श्री धर्मेंद्र तिवारी एवं मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम में इलाहाबाद सिविल डिफेंस के कोऑर्डिनेटर श्री रौनक गुप्ता के आगमन से कार्यक्रम को विशेष गरिमा एवं उत्साह मिला। उन्होंने जनसेवा की भावना से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के जनहितकारी आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

शिविर में गांधी नगर, जवाहर नगर, आरएएल कॉलोनी, मेवालाल बागिया एवं नैनी के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश यादवाल, श्री भरत सिंह, श्री रमेश पांडे, श्रीमती आरती तिवारी, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री महात्मा दूबे, श्री शरण कुमार सिंह, श्री आलोक जायसवाल, श्री अनस खान, श्री एलेन धीरू, श्री रविशंकर मिश्रा, श्रीमती गरिमा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेते हुए आयोजन की सराहना की तथा आयोजकों और मेदांता हॉस्पिटल की टीम को शुभकामनाएं दीं।

शिविर में आए लोगों ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आम नागरिकों, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आधुनिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक श्री आकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी, नैनी मंडल, प्रयागराज महानगर एवं जोनल इंचार्ज, इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकता से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वंचित न रहे। आज के शिविर में क्षेत्रवासियों का जिस प्रकार सहयोग और उत्साह देखने को मिला, वह हमारे लिए प्रेरणादायक है। भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।”

उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ की पूरी चिकित्सकीय टीम, इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का यह आयोजन जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक सफल एवं सार्थक पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *