Saturday, October 10Ujala LIve News
Shadow

रोटरी अरिहंत ने दिव्य ज्योति निकेतन में चलाया ‘प्रोजेक्ट पोषण’अभियान* हमारी बेटियाँ, हमारी जिम्मेदारी

*रोटरी अरिहंत ने दिव्य ज्योति निकेतन में चलाया ‘प्रोजेक्ट पोषण’अभियान*

हमारी बेटियाँ, हमारी जिम्मेदारी

प्रयागराज, 10 अक्टूबर 2026।

रोटरी इलाहाबाद अरिहंत द्वारा दिव्य ज्योति निकेतन (दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय गृह) में प्रोजेक्ट पोषण — हमारी बेटियाँ, हमारी जिम्मेदारी के अंतर्गत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को आटा, दाल, चावल, देसी घी, रिफाइंड तेल, सरसों का तेल, नमक ,सूजी,चीनी बिस्कुट, चिप्स, चॉकलेट आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग देना तथा उनके जीवन में स्नेह, अपनापन और खुशियाँ बाँटना था।

क्लब के संस्थापक एवं सलाहकार रो० शशांक जैन के मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं प्रोत्साहन के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।

चार्टर अध्यक्ष रो० डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि बेटियाँ हमारे समाज का गौरव हैं और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके बेहतर भविष्य की दिशा में योगदान देना ही इस पहल की सबसे बड़ी सार्थकता है।

 

चार्टर सचिव रो० प्रीति जैन ने कहा कि जरूरतमंद बालिकाओं की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

प्रोजेक्ट चेयरमैन रो० रोटेरियन मयंक अग्रवाल ने कहा कि प्रोजेक्ट पोषण के माध्यम से बालिकाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देना एक सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में रो० डॉ. कीर्ति अग्रवाल, रो० प्रीति जैन, रो० मयंक अग्रवाल, रो० निधि अग्रवाल, रो० कन्हैया अग्रवाल, रो० तुषार गुप्ता, रो० शिखा अग्रवाल, रो० संध्या अग्रवाल एवं रो० अंकित अग्रवाल ,सिस्टर्स एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दिव्य ज्योति निकेतन की सिस्टर ज्योतिका के प्रति भी विशेष धन्यवाद एवं सम्मान व्यक्त किया गया ।

रोटरी इलाहाबाद अरिहंत का विश्वास है कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सम्मान, अपनापन और आशा का संचार करना भी है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

— रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *