Monday, October 12Ujala LIve News
Shadow

नवरात्रि पर सेवा का संकल्प, जगाई शिक्षा की अलख

प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नवरात्रि के दूसरे दिन सिविल लाइंस मंडल के रसूलाबाद क्षेत्र में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन वात्सल्य सेवा समिति की डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। समिति द्वारा नवरात्रि के दौरान इस प्रकार के सेवा कार्य पिछले एक दशक से भी अधिक समय से निरंतर किए जा रहे हैं। माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूप से प्रेरणा लेते हुए इस पहल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, उनमें आत्मविश्वास विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना न केवल उनकी पढ़ाई में सहयोग करना है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने की दिशा में एक सार्थक कदम भी है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सुनील कुशवाहा, अरविन्द सिंह, त्रिवेणी शरण राय,प्रिया कैथवास, मनोरमा राय, शिव प्रकाश मिश्र, विनीता कुशवाहा, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार एवं कविता निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा, शिक्षा के प्रति जागरूकता और जरूरतमंद बच्चों के सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण बना। वात्सल्य सेवा समिति की यह निरंतर पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *