Monday, October 12Ujala LIve News
Shadow

विश्व बेघर दिवस पर मनपा का सेवा संकल्प अभियान

*विश्व बेघर दिवस पर मनपा का सेवा संकल्प अभियान*

मुंबई श्रीकेश चौबे:- विश्व बेघर आश्रय दिवस के अवसर पर कल्याण डोंबिवली नगर निगम के समाज विकास विभाग ने प्रगति कॉलेज के सहयोग से डोंबिवली (पूर्व) के सावली बेघर आश्रय केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया।

अभियान के तहत बेघर लाभार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता, चित्रकला, निबंध और गायन प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही सुनील नगर स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद ज्योति मराठे, भाजपा गट नेता शशिकांत कांबले, पार्षद हर्षल मोरे, सूरज मराठे, उपायुक्त कंचन गायकवाड़ और पूर्व पार्षद राजन मराठे ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान ज्योति मराठे और कंचन गायकवाड़ ने आश्रय केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी।

समापन संवाद फाउंडेशन के ‘युग शाहिरी जलसा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर कोशिमकर, समाज विकास विभाग और गुरुकृपा विकास संस्था के कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *